टोटका

आपको यदि शक हो की आपके पति के किसी अन्य महिला से सम्बन्ध हैं तो आप इसके लिए रात में थोडा कपूर अवश्य जलाया करें इससे यदि सम्बन्ध होंगे तो छूट जायेंगे|
रविवार की रात में सोते समय कुछ सिन्दूर बिस्तर पर पति के सोने वाले हिस्से की और बिखरा दें तथा प्रात: नहा कर माँ पार्वती का नाम लेकर उससे अपनी मांग भर लें|
जिस महिला से आपके पति का संपर्क है उसके नाम के अक्षर के बराबर मखाने लेकर प्रत्येक मखाने पर उसके नाम का अक्षर लिख दें|उस औरत से पति का छुटकारा पाने की ईशवर से प्रार्थना करते हुए उन सारे मखानो को जला दें तथा किसी भी प्रकार से उसकी काली भभूत को पति के पैर के नीचे आने की व्यवस्था करें
किसी अन्य महिला के पीछे आपके पति यदि आपका अपमान करते हैं तो किसी भी गुरूवार को तीन सो ग्राम बेसन के लड्डू ,आटेके दो पेड़े,तीन केले व इतनी ही चने की गीली दाल लेकर किसी गाय को खिलाये जो अपने बछड़े को दूध पिला रही हो|उसे खिला कर यह निवेदन करें की हे माँ,मैंने आपके बच्चे को फल दिया आप मेरे बच्चे को फल देना|कुछ ही दिन में आपके पति रस्ते में आ जायेंगे| महागौरी बरसायेंगी प्यार ही प्यार :-
(1):- नवमी के दिन स्वेतार्क यानि सफ़ेद मदार का पौधा लाकर घर में लगायें | दिवाली के दिन पौधे की पूजा करें | सफ़ेद मदार के पौधे की पूजा से आपको जरुर लाभ होगा | पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा |
(2):-अखण्ड सौभाग्य और दाम्पत्य प्रेम बढ़ाने का उपाय सरल है | घर की मालकिन तुलसी का पौधा लाकर, अपने हाथ से सवा दो हाँथ ऊंचाई पर लगायें | इस तुलसी के पौधे के नीचे कृष्णपक्ष की अष्टमी से चतुर्दशी तक दीपक जरुर जलायें | तुलसी जी को सिन्दूर चढायें | नित्य जल दें | अखण्ड सौभाग्य प्राप्त होगा और दाम्पत्य प्रेम बढ़ेगा |
(3):- प्रेम पूर्ण संबंधों के लिये उपाय करें | दो जमुनिया रत्न लेकर उन्हें गंगाजल में डूबा दें | हर शनिवार को इस गंगा जल को घर में छिड़काव करें | प्रेम सम्बन्ध मधुर होंगे |

Comments

Popular posts from this blog

मंत्र

सर्व विपत्ति-हर्ता श्री घंटाकर्ण मंत्र व साधना - प्रयोग विधि

Hanuman Chalisa